कुंडहित (जामताड़ा)। भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष बरुण मंडल के पिताश्री के श्राद्ध कर्म एवं शांति भोज में रविवार को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई वरिष्ठ चेहरे पहुंचे। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और भाजपा के पूर्व कृषिमंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने भेलुआ गांव पहुंचकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा प्रकट की।
सत्यानंद झा बाटुल ने दिवंगत को सरल, मिलनसार और सम्माननीय व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनकी अचानक हृदयगति रुकने से हुई मृत्यु समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम में आजसू जिलाध्यक्ष राजेश महतो, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप हेंब्रम, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सीटू सिंह, मितेश शाह, सुकुमार सर्खेल, विष्णु मंडल, कृष्णा महतो, कुंदन गोस्वामी और गोपाल महतो सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
