झामुमो ने जिला स्तरीय टीम को दी नई मजबूती, युवा–महिला–अल्पसंख्यक मोर्चा में नई नेतृत्वकारी टीम का ऐलान

जामताड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जिले में संगठन को नई गति और जोश देने के उद्देश्य से विभिन्न मोर्चों की नई जिला समितियों का गठन कर दिया है। केंद्रीय समिति द्वारा जारी नामांकन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण कर संगठनात्मक गतिविधियों को गतिशील बनाने का निर्देश दिया गया है।

युवा मोर्चा की बागडोर कुणाल कंचन को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर ताहा अंसारी, रितुराज तिवारी, बाबला हांसदा और सफिक अंसारी को शामिल किया गया है। सचिव की जिम्मेदारी संजय हेम्ब्रम संभालेंगे, जबकि सह-सचिव के रूप में रविलाल हेम्ब्रम, सुधांशु शेखर, राजीव राणा और सूरज मंडल नियुक्त हुए हैं। कोषाध्यक्ष सूरज रवानी बनाए गए हैं।

महिला मोर्चा का नेतृत्व अब मेरी मरांडी के हाथों में होगा। उपाध्यक्ष पद पर गुलनेहार बानो, चाइना गोस्वामी और माखोनी हेंब्रम नियुक्त की गई हैं। सचिव डोली बास्की और कोषाध्यक्ष सुलेखा राय को जिम्मेदारी दी गई है। इससे महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिलने की संभावना है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के नए अध्यक्ष के रूप में सगीर खान की नियुक्ति विशेष चर्चा में रही। उपाध्यक्ष पद पर इरशाद आलम, इमरान अंसारी, गुल मोहम्मद अंसारी और इस्माईल अंसारी शामिल किए गए हैं। सचिव पद सफिक अंसारी को, संगठन सचिव मौला बक्श को तथा कोषाध्यक्ष पद डॉ. अब्दुल मन्नान अंसारी को दिया गया है।

गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मुर्मु, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, इम्तियाज अंसारी, आनंद टुडू, देवीसन हांसदा, नगर अध्यक्ष बंटू आईजक, महेंद्र टुडू, किशोर रवानी, रहीम अंसारी, कमल टुडू, विजय राउत, चंचल रॉय, परिमल, परेश हांसदा, विष्णुदेव मुर्मू, जावेद अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

केंद्रीय समिति ने नए पदाधिकारियों से अनुशासन, एकजुटता और पारदर्शिता के साथ संगठन को और सशक्त करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *