हर घर लहराया तिरंगा और कांग्रेस ध्वज, स्थापना दिवस से पहले जामताड़ा नगर कांग्रेस का संदेश

जामताड़ा। हर घर झंडा अभियान के तहत शनिवार को जामताड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने देशभक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में उनके आवास पर कांग्रेस पार्टी का ध्वज एवं राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।ध्वजारोहण के बाद अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के एक दिन पूर्व पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर झंडा फहराकर अभियान को सफल बनाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि रविवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।कार्यक्रम में शान शेख, छोटू, राहुल कुमार, कृष्णा साह, कुणाल महतो सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलने और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *