कुंडहित (जामताड़ा)। कुंडहित मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में 20वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनाया सोरेन, लक्ष्मी रानी मुर्मू, अर्पिता बास्की, रोशनी मुर्मू, अस्मिता हमरो और पल्लवी मरांडी ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संस्थापक भजहरी मंडल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय ने करीब दो दशकों से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि कठिन संघर्ष और चुनौतियों के बीच विद्यालय ने अपनी पहचान बनाई है। यहां संस्कृत, बांग्ला, हिंदी, अंग्रेजी के साथ कंप्यूटर, खेलकूद, चित्रकला और संगीत की शिक्षा दी जाती है। छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था है।समारोह में शिक्षक जाकिर अंसारी, सुधीर सेन, समीर किशोरी पाल, शिखा चौधरी, गोपीनाथ मंडल, जगाबंधु फौजदार, सुबोध कर, स्मृति मित्र, विद्या रत्न फौजदार, झुंपा मंडल, धनंजय मंडल, सुभाष राजा, मालती मुर्मू, पिउ मरांडी, विश्वनाथ मंडल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक रंगों में सजा कुंडहित
