जामताड़ा। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती 3 जनवरी 2025 को अम्बेदकर नगर, राजपल्ली, जामताड़ा में पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेदकर क्लब के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुहल्ले के वरिष्ठ नागरिक सुशील कुमार ने की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संत एंथोनी स्कूल के शिक्षाविद डॉ. डी. डी. भंडारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजदेव, शिक्षाविद नागेंद्र प्रसाद, इंजीनियर श्रवण दास, डॉ. कांचन गोपाल मंडल एवं सुनील बावरी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम दास ने किया।वक्ताओं में जसीम, डॉ. कांचन गोपाल मंडल, डॉ. डी. डी. भंडारी, डॉ. राजदेव, विक्रम दास, श्रवण दास, बिपिन दास, अपूर्बा दास, आनंद हांड़ी, सूरज हांड़ी, माला देवी, अलपा कुमारी, शुभम, जयप्रकाश मंडल और राहुल प्रमुख रहे। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक बताया।समारोह में बच्चों एवं बच्चियों द्वारा भाषण और नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं, साथ ही उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक खिचड़ी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
नारी शिक्षा की मशाल को नमन : अम्बेदकर नगर में धूमधाम से मनी सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती
