जामताड़ा। जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पांडेडीह अंबेडकर चौक में मां चंचला त्रिदिवसीय त्रयोदस वार्षिक महोत्सव 2026 को लेकर माताओं बहनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 जनवरी को निकलने वाली मां चंचला की कलश शोभा यात्रा को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देना रहा।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मां चंचला का महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जामताड़ा की सामाजिक एकता, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव की सफलता में माताओं बहनों की भूमिका सबसे अहम होती है। कलश यात्रा में महिलाओं की भागीदारी ही इसकी पहचान और गरिमा को ऊंचाई देती है।वीरेंद्र मंडल ने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में भाग लें तथा घर-घर जाकर महोत्सव का संदेश फैलाएं। बैठक में शामिल माताओं और बहनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पांडेडीह क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होकर महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता दिलाएंगी।बैठक के दौरान क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मां चंचला महोत्सव 2026 की तैयारी जोरों पर, कलश शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का लिया गया संकल्प
