भक्ति, वैदिक अनुष्ठान और आस्था से सजा मां चंचला महोत्सव का मंगल आरंभ

जामताड़ा। मां चंचला त्रिदिवसीय त्रयोदस वार्षिक महोत्सव 2026 के शुभारंभ से पूर्व गुरुवार को मां चंचला मंदिर परिसर में कलश पूजन एवं कलश साज सज्जा का भव्य और पावन आयोजन श्रद्धा व वैदिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार, शंखध्वनि, धूप दीप और भक्ति संगीत से संपूर्ण मंदिर प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।मुख्य यजमान वीरेंद्र मंडल ने विधिवत पूजन अर्चन कर मां चंचला से जामताड़ा सहित प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वैदिक विधि के अनुसार हजारों कलशों को पवित्र जल, आम पत्र, सुपाड़ी और पुष्पों से सुसज्जित किया गया, जिनका प्रयोग आज होने वाली भव्य कलश शोभा यात्रा में किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार आज सुबह 8 बजे मां चंचला मंदिर से ऐतिहासिक कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 50 हजार माताएं बहनें कलश धारण करेंगी। यह यात्रा स्टेशन रोड, सुभाष चौक हनुमान मंदिर और बाजार रोड से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता की संभावना जताई गई है।महोत्सव को लेकर पूरा शहर रोशनी, तोरण द्वार और धार्मिक ध्वजों से सुसज्जित है। मंदिर को विशेष पुष्प सज्जा से अलौकिक स्वरूप दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन लाल वर्मन, ब्राह्मणगण, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।घर-घर दीप जलाएं, मां चंचला का महोत्सव मनाएं के संदेश के साथ जामताड़ा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *