जामताड़ा कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर युवाओं का समर्थन, हस्ताक्षर अभियान बना जागरूकता का माध्यम

जामताड़ा। जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा परिसर में शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजयुमो द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया, जबकि इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित शरण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर इस मुहिम का समर्थन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि आज के छात्र छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्र के प्रति कितने सजग और जिम्मेदार हैं। बार बार चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है और विकास कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में पांच वर्षों में एक साथ चुनाव कराना राष्ट्रहित में एक महत्वपूर्ण कदम है।भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि लगातार चुनावों के कारण होने वाले खर्च को बचाकर देश के विकास में लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में यह जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें युवा बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।जिला मंत्री सुजाता सिंह ने कहा कि बार बार चुनाव से यातायात और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है। वहीं छात्र नेता आकाश साव ने कहा कि चुनाव के दौरान स्कूल कॉलेजों में पुलिस बल तैनात होने से पढ़ाई बाधित होती है, इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, कार्यक्रम प्रभारी शुभम साव, कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा, अनिकेत शर्मा, नवीन डोकनिया, अमन कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *