मिहिजाम। पीएमश्री उच्च विद्यालय शहरडाल के प्रांगण में शैक्षणिक क्षेत्र जामताड़ा एवं मिहिजाम अंचल की संयुक्त मासिक गुरु गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जामताड़ा बिना रानी ने की।गोष्ठी में सीआरपी दीप्ति विराज पाल, अकबर हुसैन, अब्दुस सलाम, प्रभात सिन्हा एवं मुकेश अंसारी की सक्रिय उपस्थिति रहे। वहीं बीपीएम दामोदर महतो, एमआईएस छोटू सहित विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने भी बैठक में सहभागिता निभाई।बैठक के दौरान विद्यालयों के शैक्षणिक संचालन, पठन पाठन की स्थिति, नामांकन, उपस्थिति, शैक्षणिक अभिलेख संधारण सहित कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कुछ विद्यालय प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों को रेखांकित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उपाय बताए गए।गोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षकों के बीच आपसी अनुभवों के आदान प्रदान पर विशेष बल दिया गया।अंत में यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मासिक गुरु गोष्ठी में सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बड़ी संख्या में शिक्षकों की सहभागिता से यह गुरु गोष्ठी अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक सिद्ध हुई।
पीएमश्री उच्च विद्यालय शहरडाल में संयुक्त मासिक गुरु गोष्ठी, शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने पर हुई गहन मंथन
