शिक्षा व्यवस्था की बारीकियों पर मंथन : मासिक गुरु गोष्ठी में बीईईओ ने दिए अहम निर्देश

कुंडहित (जामताड़ा)। सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय, कुंडहित परिसर में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) मिलन कुमार घोष ने की। बैठक में विद्यालय संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गहन समीक्षा की गई।गोष्ठी के दौरान एमडीएम, मासिक प्रतिवेदन, पोषण वाटिका, स्वास्थ्य रिपोर्ट, एमडीएम एसएमएस की स्थिति तथा छुटे हुए छात्र छात्राओं के बैंक खाता खोलने जैसे कुल 24 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बीईईओ मिलन कुमार घोष ने शिक्षकों को विद्यालयों में स्वच्छता, सामूहिक प्रार्थना सभा, एफएलएन, परीक्षा मूल्यांकन, ई विद्या वाहिनी, दहार एप, आयुष्मान कार्ड, छात्रवृत्ति, स्मार्ट क्लास, आईसीटी सेंटर, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, बाल संसद, इको क्लब सहित अन्य योजनाओं को सक्रिय रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखना होगा और विद्यालय समय सारिणी का सख्ती से पालन करना होगा।इस अवसर पर शिक्षक देविश्वर मुर्मू ने बीआरसी कार्यालय की कार्यशैली की सराहना करते हुए अधिकारियों को धन्यवाद दिया।बैठक में बीपीएम मोहम्मद हासीब, वरुण कुमार, ओम प्रकाश गांधी, अजय कुमार महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर मेघनाथ सेन, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं सभी सीआरपी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *