सड़क सुरक्षा का संकल्प: मिहिजाम की सड़कों पर गूंजा सेफ ड्राइव, सेव लाइफ

मिहिजाम। बुधवार को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, मिहिजाम के छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली रैली निकाली। अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए विद्यार्थियों ने राहगीरों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। बिना हेलमेट चल रहे लोगों का फूल देकर स्वागत कर उन्होंने संदेश दिया कि सुरक्षा अपनाना सम्मान का विषय है।सेफ ड्राइव, सेव लाइफ, सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा, हेलमेट घर पर, खतरा सर पर जैसे नारों से मिहिजाम की मुख्य सड़कों का माहौल जागरूकता से भर उठा।रैली का शुभारंभ आर.के. प्लस टू हाई स्कूल परिसर से हुआ, जो बेसिक स्कूल तक गई और पुनः विद्यालय लौटकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आम नागरिकों ने रैली की खुले दिल से सराहना की और अपनी गलतियों को स्वीकारते हुए भविष्य में यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वजीत लायक ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक प्रफुल्ल मंडल, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, प्रकाश मंडल, सत्यजीत मंडल, योगेंद्र कुमार मिश्रा, सुनीता कुमारी, मौसमी कुमारी, तनीषा कुमारी, शीला टोप्पो, रूपा कुमारी, मधुमिता सोरेन, राजकिशोर, हीरालाल किस्कु, स्वरूप सामंतो, मार्कोस लकड़ा और अखंड ज्योति वृंदावन की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *