ऐतिहासिक नामांकन से गूंजा जामताड़ा, रीना कुमारी के समर्थन में उमड़ा अपार जनसैलाब

जामताड़ा। जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना कुमारी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए नगर की राजनीति में नया उत्साह भर दिया। नामांकन के पश्चात शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक रैली निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच पूरा जामताड़ा जनउत्सव में तब्दील नजर आया। रैली में उमड़ी हजारों की भीड़ ने यह साफ संदेश दिया कि नगरवासियों का भरोसा एक बार फिर रीना कुमारी के साथ मजबूती से खड़ा है।इस विशाल नामांकन रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित रहे। जामताड़ा नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों से महिला-पुरुष, युवा, व्यवसायिक वर्ग और प्रबुद्ध नागरिकों सहित 10 हजार से अधिक समर्थकों की भागीदारी ने रैली को ऐतिहासिक बना दिया। खास तौर पर माताओं-बहनों की बड़ी संख्या ने रैली की शोभा बढ़ाई।रैली समाज कल्याण समिति कार्यालय प्रांगण, गांधी मैदान से शुरू होकर टावर चौक, स्टेशन रोड, मां चंचला चौक, बाजार रोड होते हुए सुभाष चौक तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रीना कुमारी, रणधीर सिंह और वीरेंद्र मंडल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रत्याशी रीना कुमारी ने नगरवासियों से समर्थन की अपील की और आशीर्वाद लिया।अपने संबोधन में रीना कुमारी ने कहा कि उनका लक्ष्य जामताड़ा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाना है। वहीं रणधीर सिंह ने इसे जीत का स्पष्ट संकेत बताया। वीरेंद्र मंडल ने इसे 16 वर्षों के विकास कार्यों का परिणाम बताया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने किया।मौके पर सोमनाथ सिंह, कुणाल सिंह, प्रदीप राउत, राजा अजित कुमार सिंह, रंजित यादव, प्रभाष हेंब्रम, निपेन सिंह, मिट्ठू दे, नवल किशोर सिंह, कपूर नारनौलिया, विकी नारनोलिया, कैप्शन व्यास चौधरी, रंजित राणा, मुकेश यादव, राजीव पाल सहित हजारों समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *