नगर निकाय चुनाव 2026: जामताड़ा–मिहिजाम के सभी वार्डों में प्रत्याशी तय, चुनावी रणभूमि पूरी तरह सजी

जामताड़ा। जामताड़ा जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जामताड़ा नगर पंचायत तथा मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में वार्ड पार्षद पद के लिए विधिमान्य नाम निर्दिष्ट अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची जारी होते ही दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल और प्रचार गतिविधियां तेज हो गई हैं।जामताड़ा नगर पंचायत के कुल 16 वार्डों में 51 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं।वार्ड 01 से चंडी दास भंडारी, पुतुल देवी और बिजय कुमार राउत; वार्ड 02 से ज्योत्सना देवी व सरस्वती देवी; वार्ड 03 से उत्तम कुमार रवानी व कुंदन कुमार महतो; वार्ड 04 से अजय सिंह व राजेश कुमार यादव; वार्ड 05 से आरती कुमारी, किरण देवी और पूजा कुमारी चुनावी मैदान में हैं।वार्ड 06 में अरुण कुमार दास, जीतन दास, पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, वरुण दास, श्याम सुंदर दास और संगीता दास के बीच मुकाबला है।वार्ड 07 से अशोक कुमार साव, गीता देवी, गोउर बाउरी, पार्थो बाउरी और राजू कुमार दे; वार्ड 08 से भुवनचंद्र धीवर, राजकुमार धीवर और हरनाथ गण; वार्ड 09 से जयंती दत्त; वार्ड 10 से कल्पना कुमारी, ज्योत्सना सिंह, बबली भक्त, बेगम बीबी और रिंकू कर; वार्ड 11 से चंचल दास, मधुसुदन चंद्र और शोभना चंद्र; वार्ड 12 से आलोक किस्कू, बलदेव मोहली और रविलाल मोहली; वार्ड 13 से अंजू, निशिकला दास, नीतू कुमारी, सीमा ब्लेक और सुनिका देवी; वार्ड 14 से दीनबंधु सिंह, फ्रेंकलिन ब्लेक, वीरेंद्र प्रसाद और संतोष मुखर्जी; वार्ड 15 से पूनम देवी तथा वार्ड 16 से नाजिया खातून और शिखा रानी मंडल मैदान में हैं।वहीं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) के 20 वार्डों में कुल 71 प्रत्याशियों को विधिमान्य घोषित किया गया है।वार्ड 01 से दयावती मुर्मू, विष्णु देव मुर्मू और रुबली मुर्मू; वार्ड 02 से अमित भद्र, झिमली मजूमदार और सलिल रमण; वार्ड 03 से आशा देवी, मनीषा महतो और शांति देवी; वार्ड 04 से अमरनाथ साह, रामू साव और शंकर पंडित; वार्ड 05 से डॉली फौजदार, नूपुर सरकार, मुमताज बानो और रूबी विनायक; वार्ड 06 से खुशबू कुमारी, प्रतिमा देवी और संजू महतो चुनाव लड़ रहे हैं।वार्ड 07 में अचिंत्यमय मंडल, अजय रजक, आरती सिन्हा, काजल चंद्र मंडल, रंजीत कुमार पांडेय, विकास कुमार वर्मा, सुरेश कुमार दत्त, सूरज कुमार साव और संतोष सिंह; वार्ड 08 में धन्जू तिवारी, प्रमिला देवी और श्वेता कुमारी; वार्ड 09 में पुर्णिमा बाउरी और मीना बाउरी; वार्ड 10 में शहनाज खातून, सानिया प्रवीण और संयोगिता देवी; वार्ड 11 में नीना शर्मा, प्रकाश रजक, राहुल कुमार शर्मा और सुभाष तुरी; वार्ड 12 में गीता दास और देवकी देवी; वार्ड 13 में आलोक मिस्त्री और उपशी देवी;वार्ड 14 में जितेंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार, पंकज कुमार, बबीता देवी, महेंद्र प्रसाद, रवि कुमार मिस्त्री, रीता देवी, लक्ष्मण प्रसाद और विजय भंडारी; वार्ड 15 में किरण देवी, प्रियंका कुमारी, लखी कुमारी महतो, शीला शर्मा और सुनीता देवी; वार्ड 16 में बेबी राय; वार्ड 17 में प्रिया रजक और रमेश कुमार रजक; वार्ड 18 में इंद्रजीत दास, महाबीर राय और शिवानी राय; वार्ड 19 में कैलाश पंडित और सुमिता राय तथा वार्ड 20 में टीना साह, विमला देवी, रूपा राय, ललिता देवी और शिखा कुमारी शामिल हैं।नामांकन जांच के बाद सूची जारी होने के साथ ही प्रत्याशी अब डोर-टू-डोर जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुट गए हैं। प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *