सारठ। सारठ स्थित ऐतिहासिक दुखहरण शिव मंदिर से प्रस्तावित भव्य शिवबारात और शिव महोत्सव को लेकर शिव शक्ति सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि राहुल कुमार भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।समिति ने बताया कि शिव महोत्सव के तहत विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसे लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था, सुरक्षा, सजावट और शोभायात्रा मार्ग पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।बैठक में पवन कुमार सिन्हा, रामदेव साह, भोपाल प्रसाद, छोटेलाल साह, कार्तिक राजहंस, जगदानंद पत्रलेख, शिवशंकर मंडल, किशोरी पोद्दार, गौतम दे, रिंकू गुप्ता, बिक्की रवानी, पारस यादव, परमेश्वर मंडल, टुनटुन साह, रवि पोद्दार, सौरव झा, दीपक वर्मा, बिपिन, विक्रम चौधरी, अमन कुमार सिन्हा, सुदामा पोद्दार, नवल मिस्त्री, चंदन राउत, रामानुज साह, अजित मंडल, विजय रवानी, सुमित राउत, टिंकू राउत और राजेश राजहंस सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
दुखहरण शिव मंदिर से निकलेगी भव्य शिवबारात, तैयारी बैठक में जुटे समिति सदस्य; रुद्राभिषेक में शामिल होंगे विधायक चुन्ना सिंह
