वार्ड 18 में बदलाव का संकल्प: नियमित सफाई और व्यायामशाला निर्माण का वादा: इंद्रजीत दास

मिहिजाम। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 से पार्षद पद के प्रत्याशी इंद्रजीत दास ने क्षेत्र के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिला तो वार्ड में नियमित और व्यवस्थित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।इंद्रजीत दास ने कहा कि वे केवल वादा करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि उसे जमीन पर उतारने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि अब तक वार्ड में उस स्तर का विकास नहीं हो पाया है जिसकी कल्पना स्थानीय लोग करते हैं। सड़क, नाली और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।इसके साथ ही उन्होंने वार्ड क्षेत्र में एक आधुनिक व्यायामशाला के निर्माण की भी इच्छा जाहिर की। उनका मानना है कि युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा देने के लिए व्यायामशाला अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल युवाओं को लाभ मिलेगा, बल्कि पूरे वार्ड में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।इंद्रजीत दास ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास के मुद्दे पर उनका साथ दें, ताकि वार्ड संख्या 18 को एक स्वच्छ, सशक्त और विकसित क्षेत्र बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *