चुनावी रण में विकास का वादा: वार्ड 15 से प्रियंका कुमारी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

मिहिजाम। नगर निकाय चुनाव के करीब आते ही मिहिजाम शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। शहर के विभिन्न वार्डों और चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों से बजते गीतों और नारों के बीच राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड संख्या 15 से पार्षद पद की प्रत्याशी प्रियंका कुमारी ने अपने प्रचार अभियान को तेज करते हुए लोगों से समर्थन मांगा।जनसंपर्क के दौरान प्रियंका कुमारी ने कहा कि वार्ड संख्या 15 में अपेक्षित विकास कार्य अब तक नहीं हो पाए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी हुई है और यही वजह है कि जनता अब परिवर्तन चाह रही है। प्रियंका कुमारी ने विश्वास दिलाया कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड का समग्र और संतुलित विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, नाली और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया। प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए अपनी योजनाओं को साझा किया और समर्थन की अपील की। चुनावी माहौल के बीच वार्ड 15 में मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है और मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने चुनावी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *