जिलिंगोड़ा में शोक की लहर: मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

सरायकेला-खरसावां। जिले के जिलिंगोड़ा गांव में गुरुवार को गमगीन माहौल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे।मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। उन्होंने चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन तथा अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा परिवार को इस गहरे आघात को सहने की शक्ति प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि युवा जीवन का इस तरह अचानक समाप्त हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है और यह क्षति पूरे समाज के लिए दुखद है।मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों ने भी वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *