जामताड़ा–मिहिजाम में लोकतंत्र की गूंज: आशा गुप्ता और जयश्री देवी के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज

जामताड़ा। नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत जामताड़ा जिले के दो प्रमुख शहरी निकायों में जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रारंभ हुई। शांतिपूर्ण माहौल में पूरी प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न कराई गई।अध्यक्ष पद के परिणामों में जामताड़ा नगर पंचायत से आशा गुप्ता ने प्रभावशाली बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की। वहीं मिहिजाम नगर परिषद में जयश्री देवी ने मुकाबले में बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। परिणामों की घोषणा के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।जामताड़ा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से विजय कुमार राउत (1), ज्योत्सना देवी (2), उत्तम कुमार स्वानी (3), अजय सिंह (4), किरण देवी (5), संगीता दास (6), अशोक कुमार साव (7), हरनाथ गण (8), कल्पना कुमारी (10), मधुसूदन चंद्र (11), आलोक किस्कू (12), सुनिका देवी (13), दीनबंधु सिंह (14) और शिखा रानी मंडल (16) विजयी घोषित हुए। वार्ड 9 से जयंती दत्त तथा वार्ड 15 से पूनम देवी निर्विरोध चुनी गईं।मिहिजाम नगर परिषद में बिष्णु देव मुर्मू (1), झिमली मजूमदार (2), मनीषा महतो (3), शंकर पंडित (4), मुमताज बानो (5), संजू महतो (6), विकास कुमार वर्मा (7), प्रमिला देवी (8), संयोगिता देवी (10), राहुल कुमार शर्मा (11), गीता दास (12), आलोक मिस्त्री (13), रवि कुमार मिस्त्री (14), किरण देवी (15), महावीर राय (18), कैलाश पंडित (19) और बिमला देवी (20) ने जीत दर्ज की। वार्ड 9 से मीना बाउरी, वार्ड 16 से बेबी राय तथा वार्ड 17 से रमेश कुमार रजक निर्विरोध निर्वाचित हुए।जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तैनात अधिकारियों, पुलिस बल और मीडिया कर्मियों के सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *