झारखंड विधानसभा में खेली सौहार्द की होली, फूलों की खुशबू में घुला लोकतंत्र का रंग

रांची। बजट सत्र की गंभीर कार्यवाही के बीच शुक्रवार की शाम झारखंड विधानसभा परिसर उल्लास और रंगों से सराबोर नजर आया। अवसर था होली मिलन समारोह का, जहां विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्रियों एवं विधायकों के साथ फूलों की होली खेलकर सौहार्द का संदेश दिया।परिसर में पारंपरिक गीतों और आत्मीय मुलाकातों के बीच जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल और पुष्प अर्पित कर रंगों के इस पर्व की बधाइयाँ दीं। राजनीतिक मतभेदों से परे सभी दलों के नेताओं ने मिलकर भाईचारे और सद्भाव की मिसाल पेश की।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि हर घर में सुख-शांति और समृद्धि के रंग सदा बने रहें।समारोह ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की खूबसूरती विविधता में एकता और पारस्परिक सम्मान में ही निहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *