होली पर घर जाना होगा आसान: दुर्ग–मधुबनी के बीच स्पेशल ट्रेन की सौगात

आसनसोल। होली के अवसर पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग और मधुबनी के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह निर्णय त्योहार के दौरान सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।08753 दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल 1 मार्च 2026 को दुर्ग से रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में 08754 मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल 2 मार्च 2026 को सुबह 6:15 बजे मधुबनी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल क्षेत्र में यह विशेष ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी, जिससे झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।रेल प्रशासन के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे, ताकि विभिन्न श्रेणी के यात्री अपनी सुविधा अनुसार यात्रा कर सकें। रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *