मिहिजाम में जन सेवा पार्टी का विस्तार: अमोई बैठक में कई नए चेहरों ने थामा दामन

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी मिहिजाम। रविवार को मिहिजाम के अमोई में जन सेवा पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पवन देव राय ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी संयोजक राकेश लाल मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक राकेश लाल ने कहा कि जन सेवा पार्टी की जनहितकारी नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ेगी और पार्टी क्षेत्र में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। इसी कड़ी में कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता लेने वालों में मिहिजाम के समाजसेवी काजू शर्मा, परिचय मंडल, अजय दास, सैकत मजूमदार, इंद्रदेव दास, जमाल खान, सफीक अंसारी, अखिलेश शर्मा, रविनाथ मरांडी, जोगिंदर रजक, ज्योति कुमारी, रजनी कुमारी, अलीशा बेग, सीता देवी, सावित्री देवी, सोनी खातून, सूरज साव, रंजीत साव, बाबू लाल कुंडू और मंटू दास प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी को राकेश लाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और संगठन की नीतियों से अवगत कराया।इस मौके पर जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष जीतेन मंडल, नगर अध्यक्ष पवन देव राय के साथ सोनू पांडेय, गणेश चटर्जी, सैयद राजू, चंद्रशेखर साव, समसा खातून, रुकसाना खातून, मुन्ना राम, अचिंतो मंडल और निवेदन दत्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने सभी नए सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *