मिहिजाम में पोयला वैशाख की तैयारी तेज: नगर कमेटी गठन के साथ प्रभात फेरी की रूपरेखा तय

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी मिहिजाम। मिहिजाम के पी बनर्जी रोड स्थित मल्लिक पाड़ा के भवोरानी भवन में बंगला नववर्ष पोयला वैशाख 1433 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड बंगाली समिति, जामताड़ा शाखा के जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गादास भंडारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में मिहिजाम नगर कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई और जिलाध्यक्ष की स्वीकृति के बाद सर्वसम्मति से नई नगर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में नूपुर सरकार को अध्यक्ष, प्रियंका घोष को सचिव तथा पार्थ दास को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर कंचन गोपाल मंडल, चंचल राय और दीप्ति विराज पाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान आगामी बंगला नववर्ष को भव्य रूप से मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल 2026 को झारखंड बंगाली समिति मिहिजाम नगर कमेटी के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें पारंपरिक तरीके से नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।नवनियुक्त अध्यक्ष नूपुर सरकार ने क्षेत्र के सभी बंगाली समुदाय के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रभात फेरी में शामिल होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।इस अवसर पर रिंकू मुखर्जी, श्याम सुंदर हाजरा, फुचा चंद्र, गोपाल रजक, कल्पना मंडल, जयश्री दास, काजल राय चौधरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला, जो मिहिजाम में पोयला वैशाख के भव्य आयोजन की ओर संकेत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *