तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी जामताड़ा। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर जामताड़ा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बस स्टैंड पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई।कुणाल सिंह ने आरोप लगाया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो जाना राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में सरकार असफल रही है और जब भी वैकेंसी निकलती है, उसे भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया जाता है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की।जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि झारखंड में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार परीक्षार्थियों के हितों की रक्षा करने में नाकाम है।प्रदर्शन में सुरेश राय, राजेंद्र राउत, सुजाता सिंह, चंडी चरण दे, प्रदीप राउत, लोकेश महतो, पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, विनोद चौबे, राजेश कुमार, अजित पासवान और मिथुन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पेपर लीक के खिलाफ भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग
