संघर्ष की धरती पर ज्ञान का दीप: मार्गोमुंडा में 33 करोड़ से बनेगा डिग्री कॉलेज, बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

मधुपुर। मार्गोमुंडा की ऐतिहासिक धरती पर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया। सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत 33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह मंत्री हाफिजुल हसन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह परियोजना न सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान का निर्माण है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने की शुरुआत भी है।मार्गोमुंडा वही भूमि है, जहां से दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपने संघर्ष की मशाल जलाई थी। अब उसी भूमि पर ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश फैलने जा रहा है। कॉलेज के निर्माण से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह पहल स्वर्गीय हाजी हुसैन साहब के उस सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है, जिसमें उन्होंने मार्गोमुंडा को शिक्षा का केंद्र बनाने की कल्पना की थी।कार्यक्रम में एसकेएमयू के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में शिक्षा और समावेशी विकास को नई गति मिल रही है। संघर्ष की इस धरती पर शिक्षा का यह दीप भविष्य की पीढ़ियों को दिशा और आत्मविश्वास देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *