संगठनात्मक मजबूती की नई इबारत: जामताड़ा भाजपा में सर्वसम्मति से मंडल नेतृत्व का गठन

जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के अंतर्गत जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सुमित शरण के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक भानु प्रताप शाही तथा चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता की मौजूदगी में जामताड़ा विधानसभा के तीन और नाला विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसके साथ ही मंडल प्रतिनिधियों की औपचारिक घोषणा भी की गई।कार्यक्रम के दौरान नवचयनित मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने इसे जामताड़ा भाजपा संगठन के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि नए नेतृत्व के गठन से पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी।पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में जामताड़ा और नाला दोनों विधानसभा क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता ने शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से हुए चुनाव के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं जिला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि जामताड़ा जिला आज संगठनात्मक एकजुटता की मिसाल बन गया है।नवचयनित पदाधिकारियों में जामताड़ा नगर से प्रदीप राउत (मंडल अध्यक्ष) व संतोष सिंह (मंडल प्रतिनिधि), मिहिजाम नगर से लोकेश महतो व अजीत पासवान, गोपालपुर से श्रवण पंडित व प्रेमानंद मोदी, फतेहपुर से संजय मंडल व शोभा कुमारी, बागडेहरी से सुभद्रा बावरी व बनवाली मंडल, खैरा से मोहित भोक्ता व अजय मंडल, बिंदापाथर से ओमप्रकाश यादव व अबीता हांसदा, कुंडहित से वरुण मंडल व जगबंधु बोस, नाला से कैलाश मंडल व जितेन राउत तथा पूर्वांचल नाला से किशन मुर्मू व कृष्णा मंडल का नाम शामिल है।कार्यक्रम का संचालन जिला चुनाव अधिकारी मितेश शाह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुकुमुनि हेमब्रम ने किया। इस अवसर पर सत्यानंद झा बाटुल, मनीष दुबे, कमलेश मंडल, दिलीप हेंब्रम, सुरेश राय, कमल गुप्ता, वीरेंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *