सेवा का नया चेहरा: चित्तरंजन थाना ने जरूरतमंदों के बीच बांटी राहत सामग्री, सौ से अधिक लोग लाभान्वित

चित्तरंजन। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता देते हुए चित्तरंजन थाना ने रविवार को मानवीय संवेदना का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। थाना परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच सहायता सामग्री वितरित की गई।इस पहल के तहत 80 आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को साड़ी भेंट की गई, वहीं 10 जरूरतमंद लोगों को मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे सुरक्षित और बेहतर जीवनयापन कर सकें।कार्यक्रम में बाराबनी विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और एसीपी (कुल्टी) जावेद हुसैन की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही समाजसेवी अमित चक्रवर्ती, श्रमिक नेता इंद्रजीत सिंह और तृणमूल कांग्रेस नेता तापस बनर्जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।विधान उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय था जब पुलिस की छवि को लेकर लोगों में भय रहता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। आम नागरिक निर्भीक होकर अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखते हैं, जो आपसी विश्वास और सहयोग का प्रतीक है।कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी इन्स्पेक्टर इश्माइल अली ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील रहना पुलिस की जिम्मेदारी है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे। एसीपी जावेद हुसैन ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पुलिस-जन सहयोग की सकारात्मक पहल बताया।इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि चित्तरंजन थाना केवल सुरक्षा का ही नहीं, बल्कि समाज सेवा का भी सशक्त केंद्र बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *