शिकरपोसनी में बाबा दुबे मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कलश यात्रा बनी एकता का प्रतीक

जामताड़ा। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के शिकरपोसनी ग्राम में नवनिर्मित बाबा दुबे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा गांव धर्म, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से आयोजन ऐतिहासिक बन गया।कलश यात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर सियातांड़ जोरिया से पवित्र जल भरकर गांव का भ्रमण किया और बाबा दुबे मंदिर प्रांगण तक पहुंचीं। भजन-कीर्तन, शंखध्वनि और जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सुख-शांति का वातावरण बनेगा।वीरेंद्र मंडल ने मंदिर निर्माण और आयोजन की सफलता के लिए समस्त ग्रामवासियों को बधाई दी तथा आयोजन समिति और मुख्य यजमान मनोहर पंडित के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सोनू सिंह, जय नारायण, नरेश मंडल, सुरेश मंडल, अशोक मंडल सहित समस्त 16 आना ग्रामवासी मौजूद रहे। समापन पर प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने गांव की खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *