अमित भद्र ने खोला चुनावी दफ्तर, समर्थकों का जोश वार्ड 2 में बदलाव की हुंकार

मिहिजाम। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को वार्ड संख्या 2 के पार्षद पद के उम्मीदवार अमित भद्र ने अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।कार्यालय का उद्घाटन मधुसूदन तपादार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पुष्पा सोरेन, बैद्यनाथ सोरेन, रतन चटर्जी, दीपक चटर्जी, माणिक चटर्जी और असित दास सहित कई प्रमुख समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों ने नारों और तालियों के बीच प्रत्याशी का उत्साहवर्धन किया।सभा को संबोधित करते हुए अमित भद्र ने कहा कि वार्ड संख्या 2 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, जल निकासी की समस्या का समाधान और आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनके एजेंडे में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने भ्रष्टाचार मुक्त वार्ड बनाने और विकास की नई दिशा देने का सामूहिक संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए चुनाव में भरपूर समर्थन का विश्वास जताया।कार्यालय उद्घाटन के साथ ही वार्ड संख्या 2 में चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *