मिहिजाम। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को वार्ड संख्या 2 के प्रत्याशी अमित भद्र ने भव्य रैली निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। रैली में क्षेत्र के सैकड़ों समर्थक शामिल हुए और पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों के कंठ से निकले नारों के बीच निकली इस रैली ने चुनावी सरगर्मी को और तेज कर दिया।रैली वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए मुख्य मार्गों तक पहुंची, जहां लोगों ने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अमित भद्र ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और विकास के मुद्दों पर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 2 में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।अमित भद्र ने कहा कि जनता का अपार समर्थन यह दर्शाता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें आशीर्वाद दें।रैली में शामिल समर्थकों ने भी पूरे जोश के साथ नारेबाजी की और विश्वास जताया कि इस बार वार्ड में नई सोच और नई ऊर्जा के साथ विकास कार्यों को गति मिलेगी। गुरुवार की इस शक्ति प्रदर्शन रैली ने यह स्पष्ट कर दिया कि वार्ड संख्या 2 में मुकाबला रोचक होने वाला है और प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
शक्ति प्रदर्शन के साथ अमित भद्र की रैली, वार्ड 2 में उमड़ा जनसमर्थन
