जामताड़ा। कड़ाके की ठंड के बीच जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में सेवा, संवेदना और मानवीय सरोकार की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में झिलुआ, पबिया, बाकुडीह, केन्दुआटांड़, बसपहाड़ी, पिपलाटांड़, उदयपुर, बगरूडीह, महेशपुर समेत कई पंचायतों और गांवों में लगभग 8,000 कंबलों का वितरण किया गया। इस व्यापक अभियान से गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बड़ी राहत मिली।इस अवसर पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और ठंड की वजह से किसी भी जरूरतमंद को बीमार न पड़ने देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने डॉ. इरफान अंसारी को जनता के बीच रहकर पूरी ईमानदारी से काम करते रहने की प्रेरणा दी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इंसानियत की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने बताया कि यह सेवा भाव उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है और जनता की दुआएं ही उनकी असली ताकत हैं।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा, गाजे-बाजे और पारंपरिक उत्साह के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, मोहनपुर मुखिया सीताराम बास्की, प्रधान कालीचरण हांसदा, उप-मुखिया कालेश्वर रजक, पंचायत समिति सदस्य मनोज मरांडी, कांग्रेस नेता मनोज हेंब्रम, बलदेव हांसदा, राजेंद्र हेंब्रम, श्यामलाल मरांडी, अंगद मुर्मू, नईम अंसारी, अर्शी आलम उर्फ पप्पू, जयप्रकाश मंडल, अभय पांडे, तपन दास, बागी लाल सोरेन, लखन हांसदा, विजय बेसरा, उपेंद्र हांसदा, जयदेव हांसदा, नंदलाल हांसदा, मेघनाथ सोरेन, बीरबल अंसारी, अंजू देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कड़ाके की ठंड में करुणा की मिसाल: जामताड़ा में 8 हजार कंबलों से गूंजी इंसानियत की आवाज
