बागडेहरी थाना को मिला नया कप्तान, किशन कुमार ने संभाली जिम्मेदारी

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी जामताड़ा। जामताड़ा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर बागडेहरी थाना की कमान अब सब-इंस्पेक्टर किशन कुमार को सौंप दी गई है। शनिवार से उन्होंने नए थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।किशन कुमार इससे पहले मिहिजाम थाना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को अनुशासन, तत्परता और प्रभावी कार्यशैली के लिए सराहा गया था। उनके अनुभव को देखते हुए बागडेहरी में उनकी थाना प्रभारी के रूप में नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और पुलिस महकमे में इस बदलाव को लेकर सकारात्मक माहौल है।पदभार संभालने के बाद किशन कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आम जनता की सेवा सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी।अपने सख्त लेकिन संवेदनशील रवैये के लिए पहचाने जाने वाले किशन कुमार के नेतृत्व में अब बागडेहरी में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *