पोयला वैशाख पर मिहिजाम में फिर जगेगी बंगाली संस्कृति की रौनक, प्रभात फेरी की भव्य तैयारी

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी मिहिजाम। रविवार को पी बनर्जी रोड स्थित भवोरानी भवन में बंगला नववर्ष पोयला वैशाख के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रभात फेरी की तैयारी को लेकर झारखंड बंगाली समिति, मिहिजाम शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष नूपुर सरकार ने की, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल, बुधवार को सुबह 6 बजे मल्लिक पाड़ा मोड़ (पी बनर्जी रोड) से प्रभात फेरी की शुरुआत होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सांस्कृतिक एकता का संदेश देंगे।अध्यक्ष नूपुर सरकार ने कहा कि लगभग 20 वर्ष पूर्व मिहिजाम में बंगला नववर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता था, लेकिन समय के साथ यह परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती नजर आई। उन्होंने कहा कि अब झारखंड बंगाली समिति के माध्यम से इस सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने मिहिजाम के बांग्लाभाषी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कांगोई, हिल रोड, कालीतल्ला, गुरुद्वारा क्षेत्र, बाजार, पाल बागान, आम बागान और अरविंद कॉलोनी के लोग सुबह साढ़े छह बजे इंदिरा चौक पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल होंगे।बैठक में प्रियंका घोष, शिवानी चक्रवर्ती, पूर्णिमा मल्लिक, जॉली चक्रवर्ती, सुमन बाउरी, सौमिली बनर्जी, प्रतिमा बाउरी, मिलन बनर्जी, संगीता बाउरी, देवाशीष मुखर्जी, लक्ष्मी मल्लिक, कल्पना मंडल, पूनम बाउरी, अन्ना मंडल, नमिता मंडल, प्रियंका दास, योगमाया साहा, परिमिता राय, पार्थ दास और जयश्री दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *