हासीपहाड़ी के राय टोला में भाजपा महिला मोर्चा की पहल, जरूरतमंदों को मिले कंबल

जामताड़ा। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मानवता और सेवा का संदेश देते हुए झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री बबीता झा ने रविवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के हासीपहाड़ी गांव अंतर्गत राय टोला में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और इस पहल का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान बबीता झा ने स्वयं जरूरतमंद महिलाओं, बुजुर्गों और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम गरीब परिवारों के लिए सबसे कठिन होता है, ऐसे में उनकी मदद करना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद को ठंड से राहत देना सच्ची मानव सेवा है।इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय, नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, रवि महतो, गीता राय, कविता राय सहित कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।कंबल वितरण के बाद अपने संबोधन में बबीता झा ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदना के भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने इस पहल के लिए भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *