जामताड़ा। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जामताड़ा मुख्यालय स्थित कायस्थपाड़ा चौक सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह का गवाह बना, जब नवनिर्वाचित नगर पदाधिकारियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह एवं मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो का फूलमालाओं, शॉल और मिठाइयों से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने बताया कि उनकी राजनीतिक यात्रा युवा मोर्चा के आईटी सेल प्रभारी से शुरू होकर जिला सह मीडिया प्रभारी तक पहुंची और अब नगर अध्यक्ष के रूप में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।कार्यक्रम में जिला महामंत्री मितेश शाह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राउत, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखल, जिला मंत्री मोहन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह, कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा सहित हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा और दुबराज मंडल मौजूद रहे।इसके अलावा पिंटू गुप्ता, चंदन राउत, ब्रजेश राउत, राजेश सिंह, अविनाश कुमार, विनय राउत समेत सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति ने समारोह को उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया।
कायस्थपाड़ा चौक पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नवनिर्वाचित नगर पदाधिकारियों का हुआ भव्य अभिनंदन
