मनरेगा पर छेड़छाड़ के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, जामताड़ा में गूंजा गरीबों के हक़ का स्वर

जामताड़ा। मनरेगा योजना से छेड़छाड़ और नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस उग्र जनआंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा शामिल हुए। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लगाए गए नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और यह स्पष्ट संदेश गया कि गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा कांग्रेस की ऐतिहासिक देन है, जिसने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार की कानूनी गारंटी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से इस योजना को कमजोर कर रही है, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीब राज्यों को होगा। डॉ. अंसारी ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के स्वरूप से छेड़छाड़ की गई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि कांग्रेस जनता के हक़ की इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेगी। वहीं निशापति हांसदा ने भाजपा को गरीब और आदिवासी विरोधी बताया।
प्रदर्शन में जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, अजित दुबे, मुक्ता मंडल, बाम सरखेल, पूर्णिमा धर, कमरुद्दीन अंसारी, नंदकिशोर सिंह, अरुण दास, मिरुदी सोरेन, विनोद छतरी, प्रकाश मंडल, दाऊद अंसारी, दानिश रहमान, वर्षा खान, जसबीर गांधी, तनवीर आलम, राजकुमार दास, अभय पांडेय, बीरबल अंसारी, मुनमुन चक्रबर्ती सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि मनरेगा पर हमला कांग्रेस को स्वीकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *