सिदो–कान्हू की विरासत से जुड़कर शिक्षा के लक्ष्य पर मंथन, जामताड़ा महिला संध्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मना विश्वविद्यालय स्थापना दिवस

जामताड़ा। जामताड़ा महिला संध्या महाविद्यालय परिसर शनिवार को शैक्षणिक उत्साह और ऐतिहासिक चेतना का साक्षी बना, जब सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह द्वारा महान क्रान्तिवीर सिद्धू एवं कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर डॉ. सिंह ने शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की स्थापना की पृष्ठभूमि, इसके मूल उद्देश्यों तथा क्षेत्रीय शिक्षा के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल उच्च शिक्षा का केंद्र है, बल्कि आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और सामाजिक चेतना का प्रतीक भी है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार खां, चंदना सरकार, डॉ. हेमकांत झा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पूनम मिश्रा और रौशन आरा सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने छात्राओं को पठन पाठन की गुणवत्ता, अनुशासन, शोध एवं करियर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।साथ ही सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विस्तार योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन छात्राओं में प्रेरणा और नई ऊर्जा के संचार के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *