जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा सैलाब, जामताड़ा की सड़कों पर दिखा विकास का दम

जामताड़ा। शुक्रवार को जामताड़ा नगर की राजनीति में जोश और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी रीना कुमारी के समर्थन में भव्य जन आशीर्वाद पदयात्रा निकाली गई।समाज कल्याण समिति कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के बीच आगे बढ़ी। नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। विकास की पहचान रीना कुमारी और जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।यात्रा टावर चौक, बाजार रोड, माँ चंचला मंदिर चौक, स्टेशन रोड और सुभाष चौक होते हुए पुनः कार्यालय परिसर पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह मौजूद रहे। अपने संबोधन में वीरेंद्र मंडल ने नगर में हुए विकास कार्यों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ का उल्लेख करते हुए निरंतरता बनाए रखने की अपील की।रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि नगरवासी विकास के पक्ष में खड़े हैं। वहीं रीना कुमारी ने जनता के विश्वास को अपनी ताकत बताते हुए सेवा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *