आदर्श विद्यालय जामताड़ा में सीआरपी/बीआरपी संघ ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया याद

जामताड़ा। रविवार को आदर्श विद्यालय जामताड़ा परिसर में जामताड़ा जिला सीआरपी/बीआरपी संघ की ओर से भावनाओं से भरा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त संकुल साधन सेवी जवाहरलाल साहू, सहदेव मंडल, तलत ख़ां और राघवेंद्र नारायण सिंह को माल्यार्पण, बुके, पैंट-शर्ट और मिठाई भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।वक्ताओं ने सेवानिवृत्त सदस्यों की निष्ठा, कार्यकुशलता और शिक्षा व्यवस्था में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का मंच संचालन मकसूद अंसारी ने किया।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष वरुण राणा, प्रताप गुप्ता, ललन कुमार, प्रभात सिन्हा, नूतन झा, अकबर हुसैन, फैज अकरम, राजेश गुप्ता, सोमेन कुमार, अजय कुमार सिंह, श्यामसुंदर पंडित समेत बड़ी संख्या में बीआरपी और सीआरपी सदस्य उपस्थित रहे। समारोह ने सभी को भावुक कर दिया और सेवानिवृत्त साथियों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *