पांचमोहाली में सजेगा दिसोम सोहराय का रंग, भव्य मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

नाला (जामताड़ा)। नाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फुटबेड़िया पंचायत स्थित पांचमोहाली गांव में दिसोम सोहराय मिलन समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 08 जनवरी को प्रस्तावित भव्य सोहराय मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर गहन विचार विमर्श किया गया।बैठक में बताया गया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सिद्धू कान्हू वंशज मंडल मुर्मू तथा कराम गुरु सीतानाथ हांसदा बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। समारोह के दौरान संथाल समाज के सबसे बड़े पर्व सोहराय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी रीति रिवाज, परंपरा, कला और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।तैयारी बैठक में अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था, मंच सज्जा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य संगीत, सुरक्षा एवं आयोजन स्थल की व्यवस्था को लेकर अलग अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। संयोजकों ने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।बैठक में संयोजक दिलीप कुमार हेंब्रम के साथ अविता हांसदा, बुगलु टुडू, साजन मरांडी, विश्वजीत हेंब्रम, छोटेलाल मुर्मू, रविन्दर मुर्मू, अविश्वर मुर्मू, नील मुर्मू, अरविन मुर्मू, मोतिलाल मरांडी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिसोम सोहराय मिलन समारोह को संथाल संस्कृति की पहचान के रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *