रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर सेंट्रल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का प्रेरक प्रवास, स्वास्थ्य परियोजनाओं की सराहना

दुर्गापुर। रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर सेंट्रल के लिए बुधवार का दिन विशेष रहा, जब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. कामेश्वर सिंह एलंगबम ने आधिकारिक दौरा कर क्लब की गतिविधियों की समीक्षा की। उनके साथ ज़ोन–2 की असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सुदीप्ता आचार्य भी मौजूद रहीं।दौरे की शुरुआत दुर्गापुर के सरकारी सब-डिविजनल अस्पताल से हुई, जहां डॉ. एलंगबम ने रोटरी के फोर-वे टेस्ट सिद्धांत दर्शाने वाले बोर्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने अस्पताल में रोटरी इंटरनेशनल के ग्लोबल ग्रांट से स्थापित लेप्रोस्कोपिक यूनिट का निरीक्षण भी किया और इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।इसके उपरांत लेमन ट्री होटल दुर्गापुर में आयोजित बैठक में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मंतार सिंह ने जुलाई 2025 से अब तक संचालित सेवा परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सेवा, पारदर्शिता और समर्पण की भावना को सराहा। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन बिरेन मंडल, रोटेरियन छगन पटेल और रोटेरियन दीपक कजारिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। यह दौरा क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *