चित्तरंजन। चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक मोहित चंद्र से शिष्टाचार भेंट कर संस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। बैठक का उद्देश्य उत्पादन व्यवस्था, कार्य विभाजन और कर्मचारियों की सुविधाओं को लेकर स्पष्ट नीति बनाने पर चर्चा करना था।संघ के महासचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि लोको वर्कशॉप में पीओएच कार्य शुरू करने से नियमित निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे कार्यों के लिए अलग से प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए, ताकि उत्पादन की गति बनी रहे। साथ ही उपलब्ध मानव संसाधन के आधार पर व्यावहारिक लक्ष्य तय करने और उसे रेलवे बोर्ड स्तर पर संशोधित कराने की मांग भी रखी गई।बैठक में स्टील फाउंड्री परिसर के समुचित उपयोग और वहां नई नियुक्तियां करने का प्रस्ताव सामने आया। प्रतिनिधियों ने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की वकालत की, जिससे क्षेत्रीय रोजगार को बढ़ावा मिल सके।इसके अतिरिक्त 4 मार्च को अवकाश घोषित करने तथा पूर्व पीएनएम में उठाए गए आधुनिकीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग दोहराई गई। महाप्रबंधक ने सभी मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया।
चिरेका में कर्मचारियों की आवाज बुलंद, उत्पादन संतुलन व स्थानीय रोजगार पर जोर
