दोपहर 3 बजे तक मतदान में दिखा उत्साह, जामताड़ा नगर पंचायत आगे

जामताड़ा। जामताड़ा जिले में जारी नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण मतदान जारी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अपराह्न 3:00 बजे तक निकाय-वार मतदान प्रतिशत में संतोषजनक भागीदारी दर्ज की गई है।10 मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में 49.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 15 जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 52.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे अधिक रहा। जामताड़ा नगर पंचायत में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने चुनावी माहौल को और भी जीवंत बना दिया है।सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं। महिला, पुरुष एवं युवा मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा ने अपील की है कि शेष समय में भी अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *