चित्तरंजन। शुक्रवार देर शाम चित्तरंजन में चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना कर्मचारी संघ की ओर से एरिया 6 कम्युनिटी हॉल में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ से जुड़े सैकड़ों सदस्य शामिल हुए और रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। सरोजा पल्लवा नृत्य अकादमी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। वहीं कर्मचारियों ने पारंपरिक फगुआ गीतों से वातावरण को रंगीन बना दिया।संघ के अध्यक्ष दिनेश पाठक और महासचिव अनुज कुमार ने भी मंच पर होली गीत प्रस्तुत कर सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।समारोह के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
चित्तरंजन में सजी फगुआ की महफिल: कर्मचारी संघ के होली समारोह में झलकी एकजुटता
