नाला। राधाबल्लापुर देवलकुंडा मोड़ के समीप झारखंड राज्य के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं गुरुजी के अनन्य भक्त बाणेश्वर पाल ने किया।भूमि पूजन अनुष्ठान पुरोहित मिलन चक्रवर्ती के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं समर्थक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वीर गुरुजी अमर रहें और गुरुजी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।भूमि पूजन के पश्चात अपने संबोधन में बाणेश्वर पाल ने कहा कि गुरुजी उनके जीवन के आदर्श और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुजी के विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने जनसेवा का मार्ग चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिमा स्थापना से क्षेत्र के लोगों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा युवा पीढ़ी गुरुजी के संघर्ष और सिद्धांतों से सीख लेगी।उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवं बसंत सोरेन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कृष्ण घोष, सिंदूर कुनिया के मांझी हड़ाम जयप्रकाश मरांडी, सीमांत माजी, हीरालाल मंडल, वापी घोष, प्रदेश सिंह, विकास माजी, प्रहलाद मुखर्जी, रंजीत शाह, मुक्ति घोष, युद्ध पद घोष, सेमल पाल, उत्तम घोष, गौतम पाल, जितेन पाल, भगवत मंडल सहित अनेक गणमान्य लोग एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राधाबल्लापुर देवलकुंडा मोड़ पर गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुआ विधिवत भूमि पूजन
