जोरिया में मेगा पुल का शिलान्यास, नारायणपुर में विकास की नई दास्तां लिखने पहुंचे मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

जामताड़ा। नारायणपुर प्रखंड के सबनपुर पंचायत का मंगलवार इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंझलाडीह–आहरडीह के बीच जोरिया पर उच्चस्तरीय बड़े पुल निर्माण का शुभारंभ किया। वर्षों से अधूरी पड़ी इस मांग के पूरे होने पर स्थानीय लोग उल्लास और उम्मीदों से सराबोर दिखाई दिए।

शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़े अभूतपूर्व भीड़ को संबोधित करते हुए मंत्री अंसारी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी गाड़ी इसी जोरिया में फंस गई थी, और उसी क्षण उन्होंने पुल निर्माण का संकल्प लिया था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 50,000 मतों की ऐतिहासिक जीत मेरे काम पर जनता के भरोसे की जीत है। विकास ही मेरा ध्येय है।

पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में शिक्षा, कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि अब छात्रों की आवाजाही, किसानों की फसल ढुलाई और आपात सेवाएँ पहले से अधिक सुगम होंगी।

कार्यक्रम में लोगों ने ढोल-नगाड़ों से मंत्री का स्वागत किया, जबकि स्थल पर उत्साह, उमंग और विकास की नई उम्मीदें साफ झलकती रहीं। यह परियोजना पूरे क्षेत्र के लिए प्रगति का नया अध्याय साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *