जामताड़ा। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से टावर चौक स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा परिसर में स्वच्छता सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पहले प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया, तत्पश्चात पुष्प अर्पित कर महान संत और विचारक को नमन किया।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत की आध्यात्मिक शक्ति, संस्कृति और आत्मविश्वास को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा आनंद, भाजयुमो महामंत्री चंदन राउत सहित अंजनी तिवारी, अनिकेत शर्मा, रथु दास, टिंकू नायक, संतोष मंडल, लालटू कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का संकल्प लिया।
युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा: विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो का स्वच्छता व श्रद्धांजलि अभियान
