जामताड़ा के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, केंद्रीय सुरक्षा बलों में चयनित युवाओं का भव्य सम्मान

जामताड़ा। जामताड़ा के कंबाइंड बिल्डिंग स्थित समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को गौरव और प्रेरणा से भरा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ जैसे प्रतिष्ठित केंद्रीय सुरक्षा बलों में चयनित जिले के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जामताड़ा के बेटे-बेटियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। डीसी ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करता रहेगा।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक जुगनु मिंज एवं जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे जिले की सामूहिक उपलब्धि है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की।सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में केलाही ग्राम की शबनम परवीन, कानगोई-मिहिजाम के राकेश मंडल, कुर्मीपाड़ा मिहिजाम की संजना कुमारी यादव, नाला की झिली भट्टाचार्य, भागा-बागजोरी की सुष्मिता हेम्ब्रम, हटिया रोड मिहिजाम के रामप्रवेश कुमार साह, कानगोई-मिहिजाम के लालू यादव, बिंदापाथर के प्रदीप पांडेय, मिहिजाम के अभिमन्यु यादव तथा हाड़ीपाड़ा-मिहिजाम के अमित साव शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन सहायक फिरोज खान ने किया। इस मौके पर शिक्षक विद्या सागर, चयनित छात्रों के अभिभावक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह, गर्व और प्रेरणा से सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *