नाला में जद(यू) कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

संवाददाता, नाला (जामताड़ा)। जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने नाला में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुनील राय ने किया।इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों और सुशासन के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।कार्यक्रम में मोतीलाल राय, शिशु राय, अवेद मंडल, अमित मंडल, संजय राय, मिथुन राय, यमुना राय, परिमल माल और मालती शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गईं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *