झारखंड सरकार–पंजाब नैशनल बैंक के बीच वेतन खाता पैकेज पर एमओयू, झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ

रांची। झारखंड मंत्रालय, रांची में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखंड सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच राज्य कर्मियों के वेतन खाता पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग द्वारा विकसित झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का भी शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग संस्थानों की भूमिका केवल लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक दायित्वों में भी उनकी अहम भागीदारी होती है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच बेहतर समन्वय से कर्मचारियों को सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी और आमजन को भी इसका सकारात्मक लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मियों को इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद रहे। मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। बैंक की ओर से महाप्रबंधक आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख रांची अवधेश झा तथा उप मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।सरकार ने बताया कि इससे पहले भी विभिन्न बैंकों के साथ ऐसे समझौते हुए हैं और उनके अनुरूप कार्य आगे बढ़ रहे हैं। नए एमओयू से वेतन प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय पारदर्शिता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *