वार्ड 2 में झिमली मजूमदार का शक्ति प्रदर्शन, हैट्रिक की तैयारी के साथ मांगा जनसमर्थन

मिहिजाम। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार और पूर्व पार्षद झिमली मजूमदार ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं, जिससे चुनावी माहौल में उत्साह का संचार हो गया।झिमली मजूमदार पिछले दो कार्यकाल से वार्ड संख्या 2 का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं और इस बार लगातार तीसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने उन्हें दो बार सेवा का अवसर दिया है और उन्होंने पिछले दस वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने दावा किया कि सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में रहा है।झिमली मजूमदार ने विश्वास जताया कि इस बार भी वार्डवासियों का भरोसा और समर्थन उन्हें मिलेगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *